फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गले में गुब्बारा अटकने से मासूम की मौत

गले में गुब्बारा अटकने से मासूम की मौत

Fri, 15 Feb 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
गले में गुब्बारा अटकने से मासूम की मौत
गले में गुब्बारा अटकने से मासूम की मौत
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली के मलहचक में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। ननिहाल में रह रहे एक मासूम की शुक्रवार को गले में गुब्बारा अटकने से मौत हो गई। मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया। बलिया जिले के रतनपुुरा थानाक्षेत्र के सराय भारती गांव निवासी छह वर्षीय मुहम्मदीन अपनी मां रुनझुन के साथ कोतवाली क्षेत्र के मलहचक गांव निवासी तेजू के यहां ननिहाल में रहता था। शुक्रवार सुबह खेलने के दौरान उसने मुंह में गुब्बारा डाल लिया। यह गुब्बारा गले में अटक गया। काफी प्रयास के प्रयास गुब्बारा नहीं निकला। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम अपनी माता पिता का इकलौती संतान था। मौत की खबर सुन मां रुनझून खातून सदमे में है।


सड़क हादसे में भाई-बहन घायल
सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इसमें एक बाइक पर सवार भाई बहन घायल हो गए। कोतवाली थानाक्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी सलीम मुहम्मद की 20 वर्षीय बेटी जूही खातून व बेटा 16 वर्षीय रमजान का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed