फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हत्या कर पोखरे में फेंका गया था मासूम कार्तिकेय का शव

हत्या कर पोखरे में फेंका गया था मासूम कार्तिकेय का शव

Mon, 11 Mar 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर पोखरे में फेंका गया था मासूम कार्तिकेय का शव
फाइल फोटो
विज्ञापन


हत्या कर पोखरे में फेंका गया था मासूम कार्तिकेय का शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली गले की हड्डी, फेफड़े में पानी भी नहीं मिला
रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई गई अपहरण कर हत्या और शव छिपाने की धारा
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। पथरदेवा के फल व्यवसायी दुर्गेश जायसवाल के पुत्र कार्तिकेय (ढाई) की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के गले की हड्डी टूटी मिली है। उसके फेफड़े में पानी भी नहीं पाया गया। पुलिस पहले मासूम की मौत का कारण पोखरे में डूबना मान रही थी पर अब रिपोर्ट के बाद अपहरण कर हत्या और शव छिपाने की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
दुर्गेश जायसवाल का पुत्र कार्तिकेय 6 मार्च को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता न चलते पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया। अगले ही दिन कार्तिकेय का शव घर के पीछे पोखरे से बरामद हुआ। पहले आशंका जताई गई कि खेलते समय बच्चा पोखरे में चला गया होगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े में पानी का न मिलना और गले की हड्डी टूटी होने के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि मासूम की गला दबाकर हत्या की गई और फिर शव छिपाने के मकसद से पोखरे में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को भी पुलिस ने पथरदेवा से दो लोगों को हिरासत में लिया। इससे पहले शनिवार को सात लोगों से पूछताछ की गई थी। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। घर वालों से रंजिश, फिरौती की मांग के अलावा भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि हत्या का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed