फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तमंचा के साथ दो गिरफ्तार

तमंचा के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

तरकुलवा पुलिस को रविवार रात मिली सफलता
तरकुलवा। गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया। दोनों थानाक्षेत्र के दो गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

तरकुलवा पुलिस रविवार की रात में गश्त कर रही थी। अचानक एक कार दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोका। गाड़ी रुकते ही गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति कूद कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान क्षेत्र के खाकी टोला चौबौली निवासी हृदयानन्द पुत्र रामनक्षत्र खरवार और बरवा सेमरा निवासी चुन्नू राव उर्फ प्रदीप पुत्र राजबदुर के रूप में हुई। हृदयानन्द के पास से एक तमंचा एक कारतूस और चुन्नू के पास से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं, बरामद कार को पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed