{"_id":"5a9d78554f1c1bb5568b71cf","slug":"171520269397-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। पत्नी से नाराज होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल और पीजीआई ले जाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी।
मईल थानाक्षेत्र के तेलियां कला गांव निवासी कुंवर साहब सिंह का इकलौता बेटा तरुणेंद्र प्रताप जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। सोमवार को चार बजे भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मईल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
तरुणेंद्र की मौत से अनाथ हो गए मासूम
मईल थानाक्षेत्र के तेलियां कला गांव निवासी तरुणेंद्र की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। उसकी मौत से उसके दो बच्चे अनाथ हो गए। कुंवर साहब सिंह बैंकाक में रहकर व्यवसाय करते हैं। उनके तीन संतानों में सबसे छोटा और इकलौता बेटा तरुणेंद्र था। करीब 10 साल पूर्व कैंसर की बीमारी से उसकी मां की मौत हो गई थी। कुंवर साहब सिंह ने बच्चियों की शादी कर दी है। करीब पांच साल पूर्व तरुणेंद्र की शादी हुई थी। जिससे चार वर्ष का बेटा और दो वर्ष की बेटी हैं। तरुणेंद्र घर रहकर कामकाज देखता था। उसकी पत्नी घर का कामकाज देखने के साथ ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।