{"_id":"5a34018b4f1c1b7a548c33b2","slug":"171513357707-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की हत्या में पति और ससुर भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की हत्या में पति और ससुर भेजे गए जेल
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। पवनार गांव में चार दिन पहले हुई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों को नूनखार स्टेशन के पास से शुक्रवार की भोर में गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों की तलाश पिछले चार दिनों से कर रही थी।
मृतक बबिता की मां रीता देवी की तहरीर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। राती देवी ने पुलिस को बताया कि पुत्री बबीता (22) की शादी सात माह पहले खुखुंदू के पवनार निवासी श्याम पुत्र शुभनारायण के साथ की थी। चार दिन पहले बबीता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में पुलिस ने पति श्याम और ससुर शुभनारायण के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की भोर में श्याम और शुभनारायण को नूनखार स्टेशन से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।