{"_id":"5cae31c2bdec22145544fc12","slug":"161554919874-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन से साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के वाहन से साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
महाराष्ट्र से चोरी वाहन से साथ युवक गिरफ्तार
रामपुर कारखाना पुलिस को मिली सफलता, पटनवा पुल से पकड़ाया
महाराष्ट्र के नासिक से चोरी कर लग्जरी वाहन ले जा रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर कारखाना पुलिस ने पटनवा पुल से लग्जरी वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। वह नासिक (महाराष्ट्र) से लग्जरी वाहन चुराकर ले जा रहा था। बुधवार को केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
मंगलवार की देर शाम थानाध्यक्ष विनय सिंह पटनवा पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कसया की तरफ से एक एसयूवी वाहन पटनवा पुल पार कर आते दिखी। पुलिस पर नजर पड़ते ही चालक डर गया और भागने का प्रयास करने लगा। सिपाहियों ने दूसरे पुल से आगे जाकर घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हामिद निवासी कस्बा शाहगंज, जिला जौनपुर और वर्तमान पता नर्सिंग बांग्ला दादासाहेब गायकवाड़ सेवागृह हिर्वेनगर नासिक बताया। एसओ ने उससे गाड़ी का कागज मांगा तो बताया कि मार्च में गंगापुर रोड नासिक से इस वाहन को चुराया था। पुलिस ने गाड़ी पर लगे नंबर के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वाहन का पंजीकरण मृगमय कुलकर्णी नासिक के नाम से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया। बुधवार को हामिद को जेल भेज दिया। एसओ विनय सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन से साथ युवक को पकड़ा गया।
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
रामपुर कारखाना। हेतिमपुर चौकी इंचार्ज रामरतन यादव ने भटनी दादन के पास से एक युवक को एक अदद तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित शर्मा निवासी मुंडेरा चंद थाना रामपुर कारखाना बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।