फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसा

सड़क हादसा

Thu, 25 Apr 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरू खुर्द चौराहे पर हुआ हादसा
ट्रक समेत पकड़ा गया चालक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र में बीएमसीटी मार्ग स्थित कुसुरू खुर्द चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बरडाड़ पिपरी गांव निवासी मोहनलाल के पुत्र बबलू (20) और छोटू (16) सुबह घर का सामान लेने बाइक से चौराहे पर आ रहे थे। बबलू दो दिन पहले मुंबई से आया था। ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो भाइयों की मौत से बरडाड़ पिपरा गांव और कुसुरू खुर्द चौराहा समेत आसपास के गांवों के लोग गमगीन हैं। भिटवां और नंदौर प्रतिनिधियों के अनुसार बरडाड़ पिपरी गांव निवासी मोहनलाल के पुत्र बबलू और छोटू सुबह साढ़े आठ बजे बाइक से कुसुरू खुर्द चौराहे पर पहुंचे थे। बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। चौराहे के लोगों ने ट्रक का पीछा किया और रमवापुर गांव के पास घेरकर रोक लिया। हादसे की सूचना मिलने पर एसओ बखिरा भी फोर्स लेकर पहुंचे और चालक और ट्रक को थाने भेजा। एक साथ दोनों बेटों की मौत की खबर से पिता मोहनलाल बेसुध हो गए। गांव के उदयराज यादव ने बताया कि यह परिवार बेहद आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। बड़ा बेटा रोजी-रोटी के लिए मुंबई गया था और दो दिन पहले ही घर लौटा था। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed