{"_id":"5b58ad1f4f1c1b4d748b6ef3","slug":"161532538143-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया जेल में अरविंद राठी को जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया जेल में अरविंद राठी को जान का खतरा
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जेल में अरविंद को जान का खतरा
बागपत जेल से आए बदमाश अरविंद ने जेल अधीक्षक को दिया पत्र
सुनील कुमार सिंह
देवरिया। बागपत जेल से ट्रांसफर होकर देवरिया जेल आए बदमाश अरविंद राठी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए जेल अधीक्षक को पत्र दिया है। सूत्रों की मानें तो पूर्वांचल के किसी भी बदमाश के साथ उसे नहीं रखा जाएगा। जेल में उसे किसी सुरक्षित बैरक में रखने की चर्चा है।
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा अरविंद राठी एक साल पूर्व तक देवरिया जेल में रहा। 15 साल की सजा विभिन्न जेल में काटने के बाद उसने शासनादेश के आधार पर माफी के लिए आवेदन किया था। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारियों की समिति की बैठक में शामिल होने उसे बागपत जेल भेजा गया। तभी से वह बागपत जेल में था। पिछले दिनों पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई। इसमें अरविंद के भाई सुनील राठी का नाम आया। बागपत जेल प्रशासन ने अरविंद को वापस देवरिया जेल भेजने को पत्र लिखा तो यहां के जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को पत्र लिखकर जान का खतरा बता दिया। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि उसे मुलाकाती बैरक में रखा गया है। उसे सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा। उसके सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जेल प्रशासन ने की है।
अतीक और केडी सिंह ने जताई आशंका
जिला जेल में बंद इलाहाबाद के माफिया अतीक अहमद ने जेल अधीक्षक से अपनी बैरक की तरफ उसे शिफ्ट नहीं करने को कहा है। इसके साथ ही जौनपुर जिले के बदमाश केडी सिंह ने अरविंद राठी के आने से किसी अनहोनी की आशंका जताई है। इसको लेकर जेल प्रशासन चौकन्ना हो गया है। जेल से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बदमाश अरविंद को खाली पड़े महिला बैरक में रखने की योजना है।