{"_id":"5cf55751bdec2207594b24f3","slug":"15595825416-deoria-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया पैसा मांगा तो मजदूर पर फेंका खौलता दूध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बकाया पैसा मांगा तो मजदूर पर फेंका खौलता दूध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर चौराहे पर बकाया पैसा मांगने से क्षुब्ध होकर चाय विक्रेता ने ईंट भट्ठे की महिला मजदूर पर खौलता दूध फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
झारखंड निवासी रेनू (35) रामपुर कारखाना के पौटवा बसंतपुर गांव में सियासत खां के ईंट भट्ठे पर काम करती है। बैजनाथपुर चौराहे पर स्थित चाय विक्रेता को उसने पैसे उधार दे रखे थे। सोमवार की देर शाम वह पैसा मांगने चाय विक्रेता के पास गई। इसे लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान चाय विक्रेता ने खौलता दूध उसके ऊपर फेंक दिया। एसओ विनय सिंह ने बताया कि आरोपी चाय विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।