{"_id":"5ce42c36bdec22078d32faca","slug":"15584574502-deoria-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में युवक की संदिग्ध हाल में मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिहार में युवक की संदिग्ध हाल में मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
संदिग्ध हाल में पंकज की मौत को हत्या बताते हुए जाग लगाए ग्रामीणों को एसओ बृजेश सिंह ने वार्ता कर शांत कराया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बनकटा। एक शादी समारोह में वेटर का काम करने बिहार गए पचरुखिया गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को शव पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची बनकटा पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी पंकज यादव (19) वेटर का काम करता था। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ पचरुखी में एक समारोह में गया था। वहीं उसकी मौत हो गई। पचरुखी पुलिस ने जेब में मिले पहचान पत्र से शिनाख्त कर मंगलवार को मृतक के गांव के एक व्यक्ति को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिवान रवाना हो गए। शाम को शव लेकर लौटे तो ग्रामीण पंकज की मौत को हत्या बताते हुए आक्रोशित हो गए। मामले का खुलासा करने की मांग करते हुए गांव के सामने सलेमपुर-मैरवा मार्ग को जाम कर दिया। बाद में एसओ बनकटा बृजेश सिंह ने परिजनों एवं ग्रामीणों को बिहार का मामला होने के कारण वहां केस दर्ज कराने की बात कह शांत कराया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मां यशोदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।