{"_id":"5b5f430e4f1c1b75568b4681","slug":"151532969742-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बहाने के विवाद में हुई मारपीट, 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी बहाने के विवाद में हुई मारपीट, 6 घायल
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में मारपीट, छह घायल
थानाक्षेत्र के हिरंदापुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के हिरंदापुर गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जबकि दो लोग बीचबचाव के दौरान घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दी है। हिरंदापुर गांव निवासी मालती देवी पत्नी रामायण का आरोप है कि उनके घर के सामने से बरसात का पानी बहता है। सोमवार की सुबह पड़ोसी जबरन मिट्टी डालकर बारिश के पानी का बहाव रोक रहे थे। इससे बारिश का पानी घर के अंदर जाने लगा। इसका विरोध किया तो आरोपी गोलबंद होकर लाठी लेकर उन पर टूट पड़े। मारपीट से मालती देवी, उनकी बहू दुर्गावती देवी, अमित और शिवनाथ को गंभीर चोट आई। बीचबचाव करने आए ऋषिकेश और बबली को भी चोट लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे गांव के लोगों ने मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर अजय ओझा ने कहा कि तहरीर मिली है, घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।