{"_id":"5a1853e14f1c1bc45b8b83a9","slug":"151511543777-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवालों को दी गई कर्तव्य की जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवालों को दी गई कर्तव्य की जानकारी
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को पुलिसवालों के लिए ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव के समय पुलिसवालों को उनके कर्त्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मतदान के दिन पुलिसवालों की जिम्मेदारी अधिक होती है।
डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। मतदान के दिन असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिली कि पुलिसकर्मी किसी प्रत्याशी का परोक्ष या अपरोक्ष रूप से मदद कर रहे हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी राकेश शंकर ने पुलिसकर्मियों को नैतिकता पाठ पढ़ाते हुए कहा कि मतदान को शांतिपूर्वक कराने की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। कहीं भी गड़बड़ी होने पर तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर आदि जनपदों से आए पुलिसकर्मियों भी फाइनल ब्रीफिंग में शामिल हुए। इसके बाद तहसीलवार पुलिसकर्मियों की रवानगी की गई। इस दौरान एएसपी सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी संदीप सिंह के साथ सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे।
शराब की दुकानें बंद, जिले की सीमाएं सील
देवरिया। मतदान के मद्देनजर जिले की शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। बिहार सीमा से लगी जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। बैरियर लगाकर हर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। जिले के सभी तहसीलों में शाम को फ्लैगमार्च भी हुआ।