फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेन से गिरकर घायल हुए फार्मासिस्ट का नाले में मिला शव

ट्रेन से गिरकर घायल हुए फार्मासिस्ट का नाले में मिला शव

Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर घायल हुए फार्मासिस्ट का नाले में मिला शव
नाले में मिला फार्मासिस्ट का शव
विज्ञापन


जख्मी हालात में जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
रात में बिना बताए चला गया था फार्मासिस्ट चंद्रपाल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाटपाररानी में शनिवार को ट्रेन से गिरकर घायल फार्मासिस्ट का शव रविवार को एसपी ऑफिस के सामने नाले में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुबह नाले में शव मिलने से लोग सकते में हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संभल जिले के चंदौसी थानाक्षेत्र के प्रभातेबिहार का रहने वाला चंद्रपाल (38) पुत्र बांकेलाल भाटपाररानी में फार्मासिस्ट था। शनिवार की शाम को वह किसी ट्रेन से भाटपाररानी स्टेशन पर गिरकर घायल हो गया था। आरपीएफ भाटपाररानी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा था। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक रात में ही वह अस्पताल से उठकर चला गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इधर, रविवार की सुबह उसका शव एसपी कार्यालय के सामने नाले में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। उसकी पहचान कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवारवालों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि फार्मासिस्ट का शव मिला है। वह नशे का आदती बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed