फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पूर्व बीएसए समेत चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

पूर्व बीएसए समेत चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व  बीएसए समेत चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
jail
देवरिया। बीएसए माधवजी तिवारी के प्रार्थना-पत्र पर सदर कोतवाली पुलिस ने पूर्व बीएसए उपेंद्र कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश श्रीवास्तव समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इन पर कूटरचना कर फर्जी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भुगतान कराए जाने का आरोप है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। जनक लघु माध्यमिक विद्यालय मड़ीपुर पकड़ी धनपुरवां, सलेमपुर के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश मिश्र ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की थी कि विद्यालय के प्रबंधक बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी की सांठगांठ से फर्जी नियुक्ति की गई है। इसमें सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव देव प्रताप सिंह ने बीएसए देवरिया को इस प्रकरण में केस दर्ज कराने का आदेश दिया। बीएसए माधवजी तिवारी ने पूर्व बीएसए उपेंद्र कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश श्रीवास्तव, पटल सहायक तनुज श्रीवास्तव और वित्त एवं लेखाधिकारी के लेखाकार जनार्दन उपाध्याय के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ कूटरचना कर सरकारी धन के बंदरबांट का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी एन. कोलांचि ने कहा कि मामले में विधिक राय लेने के बाद केस दर्ज किया गया है। 12 से 15 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आ रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed