{"_id":"5ae4ac0c4f1c1b05418b6f34","slug":"141524935692-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रहे व्यवसायी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात से लौट रहे व्यवसायी की मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ब्यवसायी रामशंकर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। पथरदेवा के एक व्यवसायी की कुशीनगर जिले में गई एक बारात से लौटते समय हादसे में मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। व्यवसायी की पथरदेवा कस्बे में मिठाई और चाय की दुकान है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा कस्बे के रहने वाले सब्जी व्यवसायी सुभाष गुप्ता के बेटे जितेन्द्र गुप्ता की शादी कुशीनगर जिले के बढ़वलिया खुर्द गांव में तय थी। शुक्रवार की शाम को उसकी बारात गई थी। कस्बे में ही मिठाई व चाय की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय रमाशंकर मद्देशिया भी बारात गए थे। वह कस्बे राधेश्याम मद्धेशिया के साथ बाइक से गए थे। बारात में भोजन करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाइक राधेश्याम चला रहा था। देवरिया-कसया मार्ग पर कुशीनगर मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें रमाशंकर की घटनास्थल ही मौत हो गई, जबकि राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। उधर से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे गिरा देख उनके मोबाइल से घरवालों को जानकारी दी। वहीं शाम को पोस्टमार्टम के बाद पडरौना से लाश पथरदेवा व्यवसायी के घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। व्यवसायी का अंतिम संस्कार पटनवा घाट पर हुआ। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं।