फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 of the Act on the punk action

14 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Mon, 25 Jul 2016 10:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 25 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
  14 of the Act on the punk action
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
रामपुर कारखाना। चुनाव के दौरान बूथ पर मारपीट और बवाल करने वाले 14 उपद्रवियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। मामला पहाड़पुर गांव का है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



चुनावी रंजिश में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे।  पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा था। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण दोनों केस की विवेचना गैर जनपद ट्रांसफर कर दी गई। पहाड़पुर गांव में प्रभाकर राय गुड्डू और प्रभाकर राय चुनाव में प्रत्याशी थे। प्रधानी चुनाव के दौरान गांव के बूथ पर दोनों पक्ष के लोग कई बार जोर आजमाइश कर चुके थे। दोपहर बाद फर्जी वोट डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोग बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाकर मामले  को शांत कराया था। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से करीब पंद्रह लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ से गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। सोमवार को एसपी के निर्देश के बाद एसओ मृत्युंजय पाठक ने पहाड़पुर गांव निवासी दिग्विजय राय, संजीव राय, संतोष राय पुत्र अमला राय, संतोष राय पुत्र अनिरुद्ध राय, चंद्रभूषण राय, सत्यप्रकाश राय, अरविंद राय, प्रभाकर उर्फ गड्डू राय, अनिल राय, नवीन राय पुत्र सत्यकाम राय, धनश्याम राय, मनीष राय, राघवेंद्र राय, अमित राय पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। एसओ ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। चुनावी रंजिश को लेकर इन लोगों ने मारपीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed