{"_id":"5c8fd69ebdec2214084cda51","slug":"131552930462-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में कूद कर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में कूद कर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। एक महिला ने सोमवार की सुबह मठिया शिवमंदिर स्थित कुएं में कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। मंदिर पर मौजूद एक व्यक्ति ने तत्काल कुएं में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंची डायल-100 की टीम ने महिला को जिला अस्पताल भिजवाया।
खुखुंदू गांव के दक्षिण टोला निवासी रमावती देवी (45) के पति मिठाई चौरसिया को झांसे में लेकर कुछ लोगों ने 10 कट्ठा जमीन बैनामा करा लिया है। मामला उजागर होने के बाद जमीन वापसी के लिए कई बार पंचायत हुई पर बात नहीं बनी। थाने से लेकर तहसील कार्यालय तक उसने कई बार प्रार्थना-पत्र दिया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार की सुबह रमावती देवी ने मठिया शिव मंदिर के पास कुएं में जाकर छलांग लगा दिया। संयोग से पानी कम होने से वह डूब नहीं पाई। चोट लगने से वह बेहोश हो गई। सोमवार के चलते मंदिर पर श्रद्धालु उमड़े थे। एक ने महिला को बचाने के लिए कुंए में छलांग लगा दिया। रस्सी के सहारे महिला को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि महिला की हालत ठीक है। इलाज कराकर वह घर लौट आई है।