फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हाई टेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

Thu, 07 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत
अनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव में गुरुवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वह पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था। हवा के झोंके से तार पेड़ की टहनी से सट गया और छात्र करंट की चपेट में गया। उसका शव पेड़ पर ही दो घंटे तक लटकता रहा। घटना को लेकर नाराज लोगों ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित पॉवर हाउस का घेराव किया। बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामदयाल का आठ वर्षीय बेटा अनिल कक्षा दो का छात्र था। गुरुवार की दोपहर अपने दो साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित एक पेड़ की टहनी को काट रहा था। पेड़ के नीचे उसके दोनों साथी खड़े थे। पेड़ से सटकर 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। अनिल पेड़ की टहनी काटने में जुटा था। इस दौरान हवा के झोंके से तार पेड़ में सट गया। पूरे पेड़ में करंट उतर आया। अनिल झुलस कर पेड़ पर ही लटक गया। पेड़ में करंट उतरता देख अन्य बच्चे भाग निकले। उसका पूरा शरीर जलकर काला हो गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। बिजली आपूर्ति बंद करने पर भी करीब दो घंटे तक पेड़ पर ही शव लटका रहा। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पॉवर हाउस पर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अनिल के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। उधर, एसडीओ एके पाल का कहना था कि सूचना मिलते ही तत्काल आपूर्ति बंद करा दी गई थी। मौके पर टीम भेजी गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बदनसीबी नहीं छोड़ रही रामदयाल के परिवार का साथ
रुद्रपुर। सोनबरसा गांव के रामदयाल यादव के परिवार का साथ बदनसीबी नहीं छोड़ रही है। छह साल पहले गांव की पांच लड़कियां नदी में नहाने के दौरान डूब गई। इसमें रामदयाल की बेटी बबिता भी शामिल थी। अब परिवार के लोग उस गम को भूला कर गुजर बसर कर रहे थे। घर में रामदयाल की बड़ी बेटी अनीता की 21 जून को शादी तय है। उसका परिवार खुशियां मनाने की तैयारी में जुटा था। पिता शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बड़हलगंज गया था। मां सुखराजी और बहन अनीता, शीला और बीना घर में शादी तैयारियों में जुटी थीं कि अनिल के मौत की सूचना पहुंची। घर से करीब 200 मीटर की दूूरी पर बेटे का शव पेड़ से लटकता देख मां बेहोश हो गई। बहनें रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंची। बदहवाश होकर रामदयाल जब बेटे का शव देखा तो बेजार होकर रोने लगा। पूरे परिवार को रोता देखकर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed