फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रमोद हत्याकांड: पिता-पुत्री और पूर्व प्रधान गिरफ्तार

प्रमोद हत्याकांड: पिता-पुत्री और पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 10:52 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद हत्याकांड: पिता-पुत्री और पूर्व प्रधान गिरफ्तार
प्रमोद हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता लड़की का पिता और गांव का पूर्व प्रधान - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। पिपरा गांव में 27 मार्च की रात प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को लड़की, उसके पिता सहित पिपरा गांव के पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में लड़की को साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया गया। पुलिस के अनुसार प्रमोद निषाद की हत्या लड़की के पिता ने पेशेवर अपराधियों से मिलकर कराई थी। घटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। हत्या की साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने में पिता-पुत्री और पिपरा गांव के पूर्व प्रधान का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले प्रमोद निषाद का जंगल पिपरा में एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। यह बात उसके पिता को नागवार लगी। उसने गांव के पूर्व प्रधान भोला और दो पेशेवर अपराधियों से मिलकर हत्या की साजिश रची। 27 की रात युवती के मोबाइल से फोन आने पर प्रमोद जंगल पिपरा गांव पहुंच गया। जहां युवती के घर से कुछ दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई। घटना स्थल से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किया। युवक की हत्या गमछा से गला कस कर की गई। कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि प्रमोद की हत्या प्रेम संबंधों को लेकर हुई। हत्या का मुख्य साजिशकर्ता लड़की का पिता और उसके गांव का पूर्व प्रधान है। इन लोगों ने पेशेवर अपराधियों से मिलकर प्रमोद की हत्या कराई। मामले में पूर्व प्रधान भोला, लड़की और उसके पिता विजय को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। प्रमोद के भाई ने विजय, भोला, शेषमणि और सोखा उर्फ रमेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। हत्या के मुख्य आरोपी शेषमणि और सोखा की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार शेषमणि और सोखा पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ गोरखपुर के कई थानों में हत्या और हत्या के प्रयास के कई केस दर्ज हैं। शेषमणि लकड़ी तस्करी में संलिप्त रहा है। पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। विवेचना में लड़की को हत्या का साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया गया। घटनास्थल से बरामद दो मोबाइल से दोनों की कई दिनों से बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed