{"_id":"5bad0f02867a557ebc19538f","slug":"111538068226-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने चालक को पीटा, पालिका कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद ने चालक को पीटा, पालिका कर्मचारी हड़ताल पर
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सड़क के गड्ढों में मलबा (ईंट-गिट्टी के टुकड़े) भरने को लेकर सभासद और नगर पालिका कर्मचारी आमने-सामने हो गए हैं। नगर पालिका के ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि परिचित के प्लॉट में मलबा नहीं डालने से नाराज उमानगर के सभासद ने उसकी पिटाई कर दी। घटना से नाराज नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सभासद पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। उनका कहना है कि जब तक सभासद पर कार्रवाई नहीं होती, वह काम पर नहीं लौटेंगे। उधर, सभासद ने भी चालक पर अभद्रता व सड़क पर मलबा गिराने के एवज में लोगों से धन उगाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नगर पालिका के स्थायी वाहन चालक मुकुरधन का कहना है कि बुधवार की देर शाम वह ट्रॉली व जेसीबी के साथ सूरज टाकिज से मलबा उठाकर सड़क के गड्ढों में भरने के लिए उमानगर वार्ड में जा रहा था। रास्ते मेें मिले वार्ड सभासद ऋषि यादव ने मलबे को अपने परिचित के प्लॉट में डालने का दबाव दिया। इन्कार करने पर सभासद ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दी और धमकी भी दी। गुरुवार की सुबह जब इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को हुई तो वह उग्र हो गए। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्यालय परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। सभासद के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि जब तक आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वह काम पर नहीं लौटेंगे। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ ही लिपिक और अन्य कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। इससे पूरे दिन कामकाज ठप रहा। मोहल्लों में सफाई व कूड़ा का उठान का कार्य भी बाधित रहा। कर्मचारियों ने डीएम व पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर सभासद पर कार्रवाई करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, महामंत्री नीरज शुक्ल, पुरुषोत्तम, मकबूल अंसारी, जितेंद्र, संजय, अशोक सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार, जयनाथ चौरसिया, कमल कुशवाहा, बृजेश त्रिपाठी, आरती गुप्ता, अभिषेक शाही, उमाशंकर, श्रवण, वीरेंद्र त्रिपाठी, सोनू आदि शामिल रहे।
सभासद ने दी चालक के खिलाफ तहरीर
उमानगर के सभासद ऋषि यादव ने खुद पर लगे आरोपों को न सिर्फ खारिज कर दिया है, बल्कि चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि चालक को सड़क के गड्ढों में मलबा डालने को कहा गया था। कुछ स्थानों पर उसने गड्ढे भरे, लेकिन क्षेत्रवासियों से उसका पैसा मांगने लगा। इसका विरोध करते हुए वह चालक के घर वार्ता करने गए तो वह आगबबूला हो गया और अभद्रता की। चालक ने अपने काम में लापरवाही बरती है। खुद को बचाने के लिए वह उल्टे आरोप लगा रहा है।