{"_id":"5aabf88e4f1c1bbf758b5bfe","slug":"111521219726-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकप की चपेट में आने से मासूम की मौत
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लार के गुठनी में मासूम की मौत के बाद रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
लार। गुठनी-मैरवा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे गुठनी चौराहे पर पिकअप की चपेट में तीन वर्षीय बच्ची आ गई। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम के लिए सीवान (बिहार) भेज दिया।
गुठनी बाजार निवासी ओमकार जायसवाल का बेटा पिंटू गुठनी चौराहे पर स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर सामान खरीदने गया था। पिंटू के घर से जाते समय उसके चाचा संजय की तीन वर्षीय बेटी सृष्टि बाइक पर जाने की जिद करने लगी। पिंटू उसे बाइक पर बैठा लिया और ज्यो ही गुठनी चौराहे के मैरवा रोड स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर सृष्टि को बाइक से उतार दुकान में जाने लगा कि ठीक उसी समय मैरवा की तरफ से आ रही पिकअप ने बच्ची को चपेट में लिया। घटना के बाद पिंटू व ग्रामीणों ने बच्ची को अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को सूचना मिली तो घर पर ही जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सृष्टि की मौत की सूचना पाते ही घर में कोहराम मच गया और मां पूनम बदहवास हो गईं। पूनम को होश में लाने के लिए चिकित्सक को बुलाना पड़ा। सृष्टि की बड़ी बहन पलक स्कूल में पढ़ने गई थी जब उसे स्कूल से घर लाया गया तो वह भी बदहवास हो गई।। घर में सबसे छोटी होने के नाते सृष्टि सबकी लाडली थी।