{"_id":"5c69af21bdec22737a368714","slug":"101550429985-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पुलिस ने ठेकेदार हत्याकांड के आरोपी को लिया रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर पुलिस ने ठेकेदार हत्याकांड के आरोपी को लिया रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार हत्याकांड के आरोपी को गोरखपुर पुलिस ने रिमांड पर लिया
एक फरवरी को पुराने मामले में दिनेश ने न्यायालय में किया था सरेंडर
दिनेश निषाद ठेकेदार संत कुमार की हत्या में है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोरखपुर पुलिस ने ठेकेदार हत्याकांड के आरोपी दिनेश उर्फ राजेश निषाद को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। रविवार को गोरखपुर के बेलीपार ले गई पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद करा लिया है। आरोपी ने पुराने मामले में एक फरवरी को देवरिया न्यायालय में सरेंडर कर दिया ।
गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी दिनेश उर्फ राजेश निषाद पुत्र गौरीशंकर निषाद पर लूट, हत्या समेत अन्य कई मुकदमे दर्ज हैं। 30 जनवरी को गांव के रहने वाले ठेकेदार संत कुमार निषाद की हत्या में दिनेश निषाद का नाम आया। दिनेश ने उसके पुत्रों की हत्या की भी धमकी दी थी। गोरखपुर पुलिस फरार चल रहे दिनेश की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। वहां की पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक फरवरी को रुद्रपुर में वर्षों पुराने एक मामले में उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीहा वसीम के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। नामजद आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ के लिए गोरखपुर पुलिस ने न्यायालय से रिमांड मांगा। न्यायालय ने बेलीपार एसओ को 24 घंटे का रिमांड दे दिया। बेलीपार थानेदार अनिल कुमार रविवार को जिला कारागार पहुंचे और यहां से आरोपी को लेकर बेलीपार गए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर असलहा भी बरामद कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है। एसओ बेलीपार ने बताया कि आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद करा दिया है।