फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cracks on the new road cause inconvenience to commuters

Deoria News: नई सड़क पर दरारें, राहगीर परेशान

Sat, 27 Dec 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cracks on the new road cause inconvenience to commuters
सलेमपुर मैरवा मार्ग पर चल रहा मरम्मत कार्य। फोटो संवाद
रामपुर बुजुर्ग। सलेमपुर-मझौली-मैरवा मार्ग संख्या 727 ए पर निर्माण के कुछ समय बाद ही जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पिच सड़क में दरार पड़ने से वाहन असंतुलित हो जा रहे हैं। सड़क की मरम्मत के बाद भी अभी हालत में बहुत सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस सड़क पर जमा गिट्टी को मशीन से हटाया गया लेकिन गड्ढे जस के तस बने रहे। देर शाम भाटपाररानी निवासी डॉ. ओंकार ठाकुर बिहार के मैरवा से घर लौटते समय सड़क पर हटाई गई गिट्टी की जगह बने गड्ढे में फिसल गए।
विज्ञापन

हादसे में उनका पैर टूट गया। प्राथमिक इलाज बनकटा पीएचसी पर हुआ, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार को मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया लेकिन अभी भी खतरनाक गड्ढे जहां तहां दिख रहे हैं। इस संबंध में डीपीएम विक्रम लोहिया ने बताया कि सड़क पर जहां गड्ढे थे, वहां मरम्मत कराई जा रही है। संकेतक भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed