{"_id":"5841ae124f1c1b9345de865e","slug":"council-school-teacher-suspended-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के चार शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के चार शिक्षक निलंबित
देवरिया
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में परिषदीय विद्यालयों की जांच करते नायब तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की जांच की गई। जिले के एक अधिकारी को कम से कम पांच विद्यालय चेक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विद्यालय बंद मिलने पर दो विद्यालयों के चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। 74 अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए राजीव कुमार यादव भलुअनी के सुविखर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था। यहां तैनात तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह ने पचरूखिया प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण करने गए तो विद्यालय बंद मिला। यहां तैनात शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अहिल्यापुर प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में सहायक अध्यापक अनुदीप तिवारी को गैरहाजिर पाया। जिलाधिकारी रूच्चापार प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची तो सहायक अध्यापक ज्योत्सना गुप्ता गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन
आईएएस प्रणय सिंह मझगांवा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किए। सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश गिरी गैरहाजिर मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने चरियांव बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक गिरीशचंद्र और रूबी राय गैरहाजिर मिली। सीएमओ ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतौरा का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों के पठन-पाठन की कलई भी खुली। 74 शिक्षक गैरहाजिर मिले। यह तब है जब निरीक्षण की सूचना लीक हो गई थी। स्कूल नहीं आने वालों में पुरूष के साथ ही महिला शिक्षकों की संख्या भी ठीक-ठाक रही।