फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   counceling will be held og 955 teachers

परिषदीय विद्यालयों को मिलेंगे 955 और शिक्षक

Tue, 01 Dec 2020 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
counceling will be held og 955 teachers
परिषदीय विद्यालयों को मिलेंगे 955 और शिक्षक
विज्ञापन

- आज से डायट परिसर में शुरू होगी 69 हजार भर्ती प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 69000 शिक्षक भर्ती के प्रक्रिया के तहत दो से चार दिसंबर तक डायट परिसर में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। इसके लिए जिले में कुल 955 पद शासन की ओर से निर्धारित किए गए हैं। इसमें 409 महिला एवं 546 पुरुष अभ्यर्थी हैं। काउंसिलिंग के लिए कुल सात टेबल रहेंगे। मंगलवार को बीएसए कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी काउंसिलिंग की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे रहे।

69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत इसके पूर्व अक्तूबर माह में काउंसिलिंग कराई गई थी। इसमें जिले में रिक्त 1248 पदों के सापेक्ष 293 की संख्या मिली थी। 15 अक्तूबर को 293 के सापेक्ष 239 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शासन के निर्देश पर दो दिसंबर से होने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए जनपद को 955 पद मिले हैं। इसमें 546 पुरुष एवं 409 महिला अभ्यर्थी हैं। प्रभारी बीएसए विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर कारखाना में दो दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलने वाली काउंसिलिंग में पहले दिन समस्त दिव्यांग महिला व पुरुष एवं समस्त महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। तीन दिसंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे से होने वाली काउंसिलिंग में समस्त पुरुष अभ्यर्थी एवं चार दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्त छूटे हुए अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed