फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mafia sending UP grain to Bihar corruption in hat shala godown

यूपी का अनाज बिहार भेज रहे माफिया: देवरिया जिले के गोदाम में हुआ खेल, गेहूं-चावल खाया, पी गए तेल

Tue, 02 Aug 2022 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 10:02 AM IST
सार

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गोदाम की जांच कराई गई तो अनाज की बोरियां कम मिलीं हैं। विपणन निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की रही है। विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Mafia sending UP grain to Bihar corruption in hat shala godown
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विभागीय मिलीभगत से भाटपाररानी के हाट शाखा गोदाम से खाद्यान्न माफिया ने दस हजार से अधिक बोरी चावल और गेहूं की हेराफेरी की है। इतना ही नहीं खाद्य तेल भी गोदाम से पार कर दिए हैं। डीएम ने कमेटी बनाकर जांच कराई तो तीन दिन में ही घोटाला करने वालों की पोल खुल गई। मामले में जिला खाद्य विपणन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने विपणन निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


तहरीर में जिला खाद्य विपणन अधिकारी भीमाचंद गौतम ने बताया कि 28 जुलाई को संयुक्त आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मंडल, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी, जिला पूर्ति अधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने भाटपाररानी स्थित विपणन शाखा गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोदाम में भंडारित खाद्यान्न के स्टॉक में कई कमियां मिलीं। इस पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम भाटपाररानी अरुण कुमार की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया।
विज्ञापन


जांच समिति ने भौतिक सत्यापन में स्टॉक रजिस्टर में अंकित गेहूं की 10,111 बोरी का मिलान कराया तो 2737 बोरी गेहूं, 6065 बोरी में 3218 बोरी चावल तथा 123 गत्ता खाद्य तेल में 121 गत्ता ही गोदाम में मिला। जांच में पाया गया कि गोदाम में 7374 बोरी गेहूं, 2847 बोरी चावल व 22 लीटर खाद्य तेल गायब है। इससे घोटाले का राज खुल गया। विपणन निरीक्षक भाटपाररानी राहुल कुमार सिंह को जिम्मेदार माना गया है। इस मामले में पुलिस ने विपणन निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी का अनाज बिहार भेज रहे माफिया

विभागीय मिलीभगत से एक बार फिर से खाद्यान्न माफिया ने जनपद में सिर उठा लिया है। गरीबों के निवाले को माफिया बिहार भेजकर जेब भर रहे हैं। इससे पहले भी जनपद में मामला प्रकाश में आ चुका है। जिस गोदाम से गड़बड़ी हुई है, वहां से कुछ ही दूरी पर बिहार की सीमा है।

कुछ साल पहले देवरिया-बरहज मार्ग स्थित एक राइस मिल पर एसडीएम और आपूर्ति निरीक्षक की जांच में 2178 बोरी अनाज बरामद हुआ था। गोदाम में कर्मचारी खुले अनाज को नई बोरी में भर रहे थे। एक ट्रक में अनाज लाद कर बिहार भेजा जा चुका था। दो ट्रकों पर अनाज लोड हो रहा था। इसी दौरान मामला पकड़ में आ गया था।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गोदाम की जांच कराई गई तो अनाज की बोरियां कम मिलीं हैं। विपणन निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की रही है। विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed