{"_id":"643c3f73f2c9281a950c3d54","slug":"corona-two-infected-were-found-deoria-news-c-7-1-129089-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : दो संक्रमित मिले, जांच को नहीं मिल पा रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : दो संक्रमित मिले, जांच को नहीं मिल पा रही रफ्तार
विज्ञापन
अब तक सामने आए कुल छह केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण इन दिनों बढ़ा है। संक्रमित लोग कोविड अस्पताल आने की जगह अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। रविवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक एक्टिव केस कुल छह हो गए हैं। वहीं गंभीर बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग जांच की संख्या बढ़ाने का दावा तो कर रहा है लेकिन रफ्तार मंद पड़ी हुई है। हर रोज 300 जांच होने का दावा किया जा रहा है। जबकि एक हजार तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क तो हो गया है, लेकिन जांच का पुख्ता इंतजाम नहीं है। पीएचसी से लगायत जिला अस्पताल तक जांच की संख्या बढ़ नहीं पाई है। यहां तक कि कई ऐसे पीएचसी हैं जहां जांच किट का अभाव होने के कारण लोग लौट जा रहे हैं। डॉक्टर भी संक्रमित मिले लेकिन सबसे गंभीर बात तो यह है कि अस्पताल पहुंचने वाले लोगों में संक्रमण दिख भी रहा है तो उन्हें सलाह जांच की नहीं दी जा रही है। इससे भी लोग लापरवाह हो जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले जिले में तीन डॉक्टर पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
जिले में बढ़ाई गई जांच
- कोविड को देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। जिले में 16 सीएचसी पर जांच की जा रही है। हर रोज तीन सौ जांच की जा रही है। अब तक तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं।
-- -- -- --
कोविड को लेकर जांच बढ़ाई गई है। इतना जरूर है कि निर्धारित लक्ष्य से जांच कम हो रही है, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार वेरिएंट कमजोर है। पर सतर्कता जरूरी है। कोविड के अनुरूप व्यवहार करें। मास्क लगाएं, भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
विज्ञापन
डॉ. एचके मिश्रा
सीएमएस
-- -- -- -- -- -- -- -