{"_id":"60e5e85c8ebc3e53ab7cc6da","slug":"corona-decreased-one-found-positive-deoria-news-gkp4010227192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण में कमी, एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण में कमी, एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण में कमी, एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। संक्रमितों की कुल संख्या 20178 हो चुकी है, जबकि 19952 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस आठ हैं। होम आइसोलेशन में पांच लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज नहीं हैं। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
9387 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य चल रहा है। बुुधवार को केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन की डोज लेने के लिए पहुंचे। लोगों को टीका लगाने में मशक्कत करनी पड़ी वहीं कुछ लोगों को घंटों कतार में खड़ा होने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जनपद में बुधवार को 66 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। टीमों ने लक्ष्य नौ हजार के सापेेक्ष 9387 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 5003, बुजुर्ग 651 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 1261 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 2472 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। जिला पुरुष व महिला अस्पताल पर काफी भीड़ रही।