{"_id":"6924a11564f58be3b4098fc1","slug":"cooperation-sought-for-shivas-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-168714-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिवा के इलाज के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिवा के इलाज के लिए मांगा सहयोग
Mon, 24 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बा के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी और भाजपा नेत्री माया जायसवाल पत्नी स्व.सुभाष जायसवाल के इकलौते पुत्र शिवा जायसवाल दिल्ली में आतंकी बम धमाके में घायल हो गए थे। बुधवार को परिजनों ने डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर दवा आदि के लिए सहयोग मांगा है।
परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने पांच दिन की दवा देकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। उनकी सभी दवाएं महंगी हैं। भलुअनी कस्बा के शिवा जायसवाल की चाैराहे पर दुकान है। उनकी मां माया जायसवाल गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की सारी जिम्मेदारी शिवा पर है। लोगों के अनुसार शिवा नाै नवंबर को दुकान का सामान खरीदने दिल्ली गए थे। जहां बस धमाके में घायल हो गए। परिवार के लोगों का कहना है कि हमले में घायल होने के बाद से वह काफी कमजोर और दिमागी रूप से अस्वस्थ हो गए हैं।
पत्नी पिंकी जायसवाल ने डीएम काे दिए पत्रक में कहा है कि आईसीयू में 10 दिनों तक चले इलाज के बाद चिकित्सकों ने पांच दिन की दवा देकर घर भेज दिया। उनके दोनों कान के पर्दे फट गए हैं। नाक की हड्डी टूट गई है। जबकि कमर और पीठ में गंभीर चोट आई है। ा