{"_id":"6548cf193b1ee4102000b0e7","slug":"controversial-statement-by-deoria-sadar-bjp-mp-ramapati-ram-tripathi-on-poor-people-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा सांसद का विवादित बयान, 'हमारी सरकार में गरीबों का भर रहा पेट, इससे पहले पत्तल चाटकर भरते थे पेट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा सांसद का विवादित बयान, 'हमारी सरकार में गरीबों का भर रहा पेट, इससे पहले पत्तल चाटकर भरते थे पेट'
Mon, 06 Nov 2023 05:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:46 PM IST
सार
देवरिया सदर भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हमारी सरकार में गरीबों का पेट भर रहा, इसके पहले लोग गोबर से अनाज निकालकर और पत्तल चाटकर पेट भरते थे। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
देवरिया सदर भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया। फ्री का राशन रेवड़ी की तरह बांटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फ्री का राशन गरीब की आवश्यकता है। पहले लोग भूखे मरते थे, पत्तल चाटते थे और हाथ पसारते थे। इसी देश में पशुओं के गोबर से दाना निकल कर लोग खाते थे। प्रधानमंत्री ने इस पीड़ा को समझा। हर घर को अन्न के बिना नहीं मरने देंगे, यहां सबको जीने का हक है। यही सरकार का कर्तव्य है। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया का औद्योगिक विकास गीडा की तर्ज पर हो, ऐसा प्रयास कर रहा हूं। इसी के क्रम में उसरा में डिस्टलरी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। देवरिया में सात रेलवे ढालों पर अंडरपास बनने की मंजूरी मिल चुकी है,जिसका काम शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। इन अंडरपास के बन जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प हो रहा है। यह रेलवे स्टेशन बिल्कुल हवाई अड्डे की तरह से बनेंगे। इन रेलवे स्टेशन पर एसी हॉल, लिफ्ट, पार्क आदि का निर्माण होगा।
विज्ञापन