फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Contracts signed with 42 millers for paddy threshing, procurement centers to increase

Deoria News: धान की कुटाई के लिए 42 मिलरों से हुआ अनुबंध, क्रय केंद्र भी बढ़ेंगे

Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Contracts signed with 42 millers for paddy threshing, procurement centers to increase
बी पैक्स खुखुंदू में धान की खरीदारी होते हुए, स्रोत संवाद
देवरिया। किसानों से धान खरीद की रफ्तार बढ़ाने के लिए खाद्य विपणन विभाग ने जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 106 कर दी है। पहले 99 क्रय केंद्र थे। अभी पांच क्रय केंद्र और बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा क्रय केंद्रों से धान के उठान व कुटाई के लिए 42 मिलरों से भी अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में पांच हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि 83 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है। जिले में करीब एक लाख 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती है। इस साल किसानों से 83 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है। धान बिक्री के लिए करीब चार हजार किसानों ने खाद्य विपणन विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है लेकिन इस बार धान खरीद की रफ्तार सुस्त है। वजह यह कि अक्तूबर की बारिश के चलते धान की फसल में पर्याप्त नमी आ गई थी, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed