फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   contractor arrested

Deoria News: ठेकेदार को ईओडब्ल्यू वाराणसी ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
contractor arrested
देवरिया में फर्जी स्टाम्प पेपर का प्रयोग कर सरकारी ठेकेदारी प्राप्त करने में शामिल रहा है आरोपी
विज्ञापन

देवरिया। फर्जी स्टाम्प पेपर का प्रयोग कर सरकारी ठेकेदारी प्राप्त करने वाले एक आरोपी को ईओडब्ल्यू वाराणसी ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदारों और अन्य के विरुद्ध फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर धोखाधड़ी और साजिश करने का अभियोग ईओडब्लू के निरीक्षक रामजीत ने पंजीकृत कराया था। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से लार का निवासी है, जो वर्तमान में शहर के गरुणपार स्थित नेहरू नगर कॉलोनी में रह रहा था।

पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस अभियोग में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हरिशंकर प्रसाद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षक अरविन्द कुमार और सुनील कुमार वर्मा की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह देवरिया में फर्जी स्टाम्प पेपर का प्रयोग कर सरकारी ठेकेदारी प्राप्त करने में शामिल रहा है। निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि जांच में लगभग 50 लाख रुपये का जाली एवं कूटरचित स्टाम्प का प्रयोग ठेकेदार व स्टाम्प वेंडर ने मिलकर किया था। ठेकेदारों ने इन स्टाम्प का प्रयोग विभिन्न ठेकेदारी में अनुबंध पत्र तैयार कर सरकारी विभागों में ठेकादरी प्राप्त करने में किया था। सभी स्टाम्प पेपर कोषागार विभाग से निर्गत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed