फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   contract employee of power corporation murdered

बिजली निगम के संविदा कर्मी की हत्या, शव को बोरे में फेंका

Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
contract employee of power corporation murdered
बिजली निगम के संविदा कर्मी की हत्या, शव को बोरे में फेंका
विज्ञापन

देवरिया। कुशीनगर जिले के हाटा में तैनात बिजली निगम के संविदा कर्मचारी की बदमाशों ने हत्या कर बोरे में शव को बरियापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव के पास फेंक दिया। बुधवार की सुबह टहलने के गए ग्रामीणों ने बोरे में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से बोरे को खुलवाया तो हाथ बांधा हुआ युवक का शव मिला। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बरियापुर थाना क्षेत्र के सरैया पंसरही गांव निवासी सेना के जवान राधेश्याम यादव के पुत्र अरविंद यादव (26) बिजली निगम में संविदा कर्मचारी थे। मंगलवार को करीब तीन बजे घर से बाइक से निकले और रात में नहीं लौटे। परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन मोबाइल बंद होने से बात नहीं हो सकी। इसी बीच बरियापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर-मुंडेरा मार्ग पर बोरे में हाथ बंधे युवक का शव मिलने की खबर सरैया पंसरही गांव में पहुंची। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बोरे में मिले शव की पहचान अरविंद यादव के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक की हत्या सिर पर वार कर कर गई है। उसके गले और सिर के बीच के हिस्से खून निकल रहा था। आशंका है कि युवक की हत्या दूसरी जगह की गई और शव को अहिल्यापुर गांव के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने किसी के खिलाफ नाजमद तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन में छिपा है राज
अरविंद यादव की हत्या का राज उसके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल में छिपा हो सकता है। पुलिस कॉल डिटेल के जरिए कातिलों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कई संदिग्ध नंबरों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिससे उसकी अक्सर बात होती थी। इसी के सहारे घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का नहीं चल सका पता
अरविंद यादव मंगलवार की दोपहर में घर से निकला था। शव अहिल्यापुर गांव के पास मिला लेकिन अब तक जिस बाइक से घर से निकला था, उसके बारे में जानकारी पुलिस और परिजनों को नहीं मिल सकी है। इससे स्पष्ट है कि बाइक को बदमाशों ने छिपा लिया है।

कोट--
सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान दोपहर में परिजनों ने की है। युवक की हत्या क्योंकि गई है और किसने की है? इसके लिए पुलिस टीम को पर्दाफाश की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed