फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   construction work of anganbadi centre found sub standard

सीडीओ के निरीक्षण में आंगनबाड़ी भवन निर्माण में मिलीं खामियां

Wed, 22 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
construction work of anganbadi centre found sub standard
सीडीओ के निरीक्षण में आंगनबाड़ी भवन निर्माण में मिलीं खामियां
विज्ञापन

देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने बुधवार को सदर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरैठा के चौबरिया पट्टी में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। वित्तीय वर्ष 2014 में स्वीकृत भवन में कई खामियां मिलीं। भवन की छत लगी थी, प्लास्टर, रंगाई, दरवाजा, खिड़की कार्य अपूर्ण था। मुख्य कक्ष के छत के बीम में दरारें पाई गईं। चारों तरफ छज्जों में लगी सरिया दिख रही थी। डीएम ने भवन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश अभियंत्रण एवं श्रम सहकारी संघ लिमिटेड सुनील दुबे को कड़ी चेतावनी के साथ गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विलंब के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए तत्कालीन कार्य प्रभारी राजीव उपाध्याय के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। रामपुर कारखाना ब्लॉक के नौतन में जल निगम की ओर से वर्ष 2015 में निर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि ग्राम सभा में तीन राजस्व ग्राम है, लेकिन एक ही राजस्व ग्राम में पानी की सप्लाई सुचारु है। शेष दो मजरों में लीकेज के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। अवर अभियंता प्रदीप कुमार को पाइप का लीकेज ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed