{"_id":"64a8531bcec2304e8300ced8","slug":"construction-of-drain-started-at-a-cost-of-85-lakhs-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-749-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 85 लाख की लागत से शुरू हुआ नाले का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 85 लाख की लागत से शुरू हुआ नाले का निर्माण
विज्ञापन
लार के पिपरा चौराहा से खुदैजा बीबी मखदूम गर्ल्स डिग्री कालेज तक नाला निर्माण का कार्य शुरू
लार के पिपरा चौराहा से खुदैजा बीबी मखदूम गर्ल्स डिग्री काॅलेज तक बन रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत लार के पिपरा चौराहा से खुदैजा बीबी मखदूम गर्ल्स डिग्री कालेज तक नाला निर्माण का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ। नाला का निर्माण नगरीय जल निकासी योजना के तहत 85 लाख रुपये की लागत से हो रहा है।
जनवरी माह में नगर पंचायत की तरफ से एक प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। नगर पंचायत ने शासन को भेजे अपने पत्र में कहा था कि पिपरा चौराहा से अंदर बाजार जाने वाली सड़क के किनारे बने नाला अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है। गंदे पानी से सड़क पट जाती है। नागरिकों को बहुत परेशानी होती है। शासन ने नगर पंचायत के पत्र का संज्ञान लिया और नाले निर्माण की मंजूरी दे दी। यह नाला पिपरा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर के सामने से राम जानकी मार्ग के उत्तरी पटरी से शुरू होकर विद्युत उपकेंद्र तिराहा तक जाएगा। उसके बाद वह नाला लार बाईपास के पूर्वी पटरी से होकर खुदैजा बीबी मखदूम गर्ल्स डिग्री कालेज के नाले में मिलेगा।
नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने कहा कि इस निर्माण के लिए जनवरी माह में जब प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नगर पंचायत का कार्य हो रहा था, तभी भेजा गया था। नाले के निर्माण से बौली, पिपरा, मलिन बस्ती, सीएचसी लार, बिजली घर जल भराव से मुक्त हो जाएंगे।