फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congressmen paid tribute to the dead of Fatehpur massacre

Deoria News: फतेहपुर हत्याकांड के मृतकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 04 Oct 2023 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Oct 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Congressmen paid tribute to the dead of Fatehpur massacre
सलेमपुर। फतेहपुर में हुए हत्याकांड के सभी मृतकों को कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को बैठक कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि इस हत्याकांड में जो भी दोषी पाया जाए, उसको कठोर सजा देने के साथ ही वहां शांति व्यवस्था कायम की जाए। प्रशासन की विफलता के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई है। पूरे जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार इस पर लगाम लगाने में बुरी तरह से विफल साबित हो रही है। सरकार घायल हुए बच्चे के इलाज की उचित व्यवस्था करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। पीड़ित परिवार के बचे लोगों के सुरक्षा की व्यवस्था करे। बैठक के अंत घायल अनमोल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ही गतात्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, संजय गुप्त, ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र, बदरे आलम, रामविलास तिवारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने घायल बच्चे का जाना हाल
देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर जमीन के विवाद में नरसंहार की घटना में घायल अनमोल दूबे को देखने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री त्रिभुवन नारायण मिश्र के नेतृत्व में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने घायल बच्चे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राजेश तिवारी, आलोक शुक्ला, धर्मराज चौहान, अनुराग पांडेय, उषा श्रीवास्तव, कुसुम पांडेय, ओमेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed