फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress protests against the arbitrariness of private schools

Deoria News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against the arbitrariness of private schools
एएसडीएम को ज्ञापन सौंंपते कांग्रेस कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम सीमा पांडेय को सौंपा।
शहर के टाउन हाल परिसर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में जुलूस निकाला। कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक, डीएम आवास, सिविल लाइंस रोड, कचहरी चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सभी स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है। निजी स्कूलों में दाखिले और किताबों की खरीद जोरों पर है। आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं। स्कूलों ने कानून को ताक पर रख दिया है। फीस से लेकर बच्चों के कोर्स तक, हर जगह अभिभावक ठगे जा रहे हैं। अभिभावकों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों के लिए अप्रैल का महीना भारी जेब खर्च लेकर आया है। अच्छी शिक्षा और बेहतर व्यवस्था के लिए अभिभावक महंगाई की मार से बेहाल हैं। नए सत्र में कॉपी-किताब और यूनीफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, शिव शंकर सिंह, मधु शर्मा, विजय शंकर मिश्र, आलोक त्रिपाठी, सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed