{"_id":"60ec84b48ebc3ec254124cd3","slug":"congress-protest-deoria-news-gkp401619792","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैलगाड़ियों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य का किया विरोध, सरकार विरोधी नारे भी लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के विरोध में सोमवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ियों पर सवार होकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सोनूघाट से देवरिया सदर तक आठ किलोमीटर लंबा पैदल मार्च किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई।
सोनूघाट से सुबह 11 बजे बैलगाड़ियों और खाली सिलिंडरों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध को निकले। तीन स्थानों पर पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई।
देवरिया शहर स्थित भटवलिया चौराहे पर जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह को सौंपा। यहां रामजी गिरि ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से पूरे देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिस तरह से पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य बढ़ाए जा रहे हैं, उससे महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन
जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों और मजदूरों की जिंदगी महंगाई से कठिन हो गई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने धनबल और पुलिसबल की बदौलत सत्ता हथियाने की परंपरा डाल दी है। कांग्रेस ही देश व प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने में सक्षम है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सहला अहरारी, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव, शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान ऋषिकेश मिश्रा, पुरूषोत्तम नारायण सिंह, कृष्ण चंद दीक्षित, आसमां खातून, जयप्रकाश पाल, जवाहर लाल चौहान, नागेंद्र सिंह, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, संदेश यादव, जगरनाथ यादव, नौशाद अहमद खान, जुलेखा खातून, दीनदयाल प्रसाद, सुहेल अंसारी, जयदीप त्रिपाठी, आनंद देव गिरि, विजय शेखर मल्ल, भरत मणि त्रिपाठी, मेराज अहमद, सुनील तिवारी, वरूण राय, विजय बहादुर सिंह, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, सुनील द्विवेदी, प्रमोद मल्ल, राम दयाशंकर द्विवेदी, रीता देवी, मधु शर्मा, मारकंडेय मिश्र, मनोज सिंह अमेठिया, नवाज खान, रमेश चंद्र वर्मा, वशिष्ठ मोदनवाल, बदरे आलम, प्रेम लाल भारती, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि आदि मौजूद रहे।
देश में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान
भाटपाररानी/घांटी बाजार। कांग्रेस द्वारा निकाली गई बैलगाड़ी यात्रा कुकुरघाटी चौराहे से आरंभ होकर घांटी तक गई। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जनार्दन सिंह कुशवाहा ने कुकुरघाटी चौराहे पर कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता परेशान हैं। डॉ. सत्यनारायण शर्मा, काशीनाथ दुबे, रामकेवल दुबे, रामनाथ विद्रोही, रफीक अंसारी, रामनक्षत्र यादव, अवधनरायण यादव, सुभाष यादव , रामाश्रय कुशवाहा, श्रीकिशुन कुशवाहा, नथुनी यादव, योगेंद्र यादव, रमजान अंसारी, अमरजीत, सरबजीत, दीपक, रामप्रवेश, प्रमोद कुमार, अशोक यादव, कृपानरायण यादव आदि मौजूद रहे।
,