फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   complaint against soodkhori

रुद्रपुर में चल रहा सूदखोरी का धंधा, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार

Fri, 11 Mar 2022 09:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
complaint against soodkhori
रुद्रपुर में चल रहा सूदखोरी का धंधा, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार
विज्ञापन

रुद्रपुर। रुद्रपुर में सूदखोरी का धंधा जोरों पर है। सूदखोर बिना किसी लाइसेंस के लोन देकर 20 प्रतिशत ब्याज वसूल रहे हैं। वह कर्ज लेने वालों का जमकर उत्पीड़न कर रहे हैं। उनके इस अवैध धंधे में पुलिस भी साथ दे रही है।

पुलिस की मदद से कर्ज लेने वालों को डरा-धमकाकर मकान और दुकानों पर कब्जा कर ले रहे हैं। सूदखोरों के उत्पीड़न से आजिज व्यक्ति ने एसपी से गुहार लगाई है। नगर के गोला वार्ड के रहने वाले जय गोपाल राजभर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह नगर में फर्नीचर की दुकान करते हैं। उन्होंने एक सूदखोर से दुकान चलाने के लिए 20 हजार रुपये कर्ज लिया था। सूदखोर 20 हजार के बदले उनसे 70 हजार रुपये वसूल चुका है। ब्याज की रकम में एक बेड भी दिया है। इसके बाद भी अभी सूदखोर 70 हजार रुपये मांग रहा है। उसने मकान कब्जा करने की धमकी दी है। सूदखोर दो पुलिस वालों से मिलकर रोज धमकी दे रहा है। पुलिस वालों ने पीड़ित से जबरन 70 हजार का चेक साइन करा लिया है। पीड़ित ने मामले में लिप्त पुलिस और सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नही है। एसपी के यहां से प्रार्थना पत्र आने पर जांच कर न्यायोचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed