फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   committed to adopt ideology of mahatma gandhi

शहीद दिवस पर महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

Sun, 30 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
committed to adopt ideology of mahatma gandhi
शहीद दिवस पर महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर। विभिन्न संगठनों एवं दलों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं दर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में नगरपालिका स्थित प्रतिमा एवं कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी के पुजारी महात्मा गांधी भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था और भारत को गुलामी से मुक्त कराया। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, निर्मला वर्मा, रमेश चंद वर्मा, भरत मणि त्रिपाठी, सुभाष राय, महेंद्र आंबेडकर, रविंद्र मल्ल, शिवशंकर सिंह, मधु शर्मा, रीता देवी, अमूल्य रत्न मणि, ऋषि वर्मा, सुनील द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। सलेमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी की नीतियों और सिद्धांतों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद, जयप्रकाश पाल धनगर, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, चंद्रमोहन पांडेय, मार्कंडेय मिश्र, रामविलास तिवारी, संजय गुप्ता, बदरे आलम, रजनीश प्रसाद, गंगासागर मिश्र, लालसाहब यादव, सुच्चन खान, सतीश यादव, विकास पाल, शैलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि
देवरिया। सपा कार्यालय पर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव मुराद अली बेग ने कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों का साकार रूप थे। उनके व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान सुदर्शन चौरसिया, जिला सचिव नित्यानंद त्रिपाठी, तस्लीम मलिक मल्लू, नगर अध्यक्ष नसीम लारी, अजय कुमार यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, देवेंद्र भारती, हरिकेवल यादव, समीर खान, राधे मद्देशिया, विदेशी भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोदय मंडल ने भी मनाया शहादत दिवस
देवरिया। सर्वोदय मंडल की ओर से नागरी प्रचारिणी सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गांधीजी आज भी दुनिया की समस्याओं का एकमात्र समाधान हैं। गोष्ठी को इंद्र कुमार दीक्षित, गांधीजन मंच के संयोजक ऋषिकेश मिश्र, डॉ.इंद्र कुमार यादव ने भी संबोधित किया।
शहीद दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
देवरिया। शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बापू के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में बापू के योगदान पर प्रकाश डाला। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज आदि मौजूद रहे।
रघुपति राघव राजाराम... से गूंजा आश्रम
बरहज। नगर स्थित अनंत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीदत दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों ने रघुपति राघव राजाराम...गाकर श्रद्धांजलि दी।
रविवार पीठाधीश्वर आंजनेय दास के नेतृत्व में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और दिल्ली लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.मनोहर पाठक ने गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अनंत आश्रम की अहम भूमिका रही है। 1942 में बाबा राघवदास के उत्कृष्ट कार्यों के चलते उन्हें पूर्वांचल का गांधी कहा जाने लगा। नर्वदेश्वर पांडेय, सुरेश सिंह, ओमप्रकाश शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हरिओम ओझा, रवि मिश्रा, ओमप्रकाश ओझा, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

शहीद दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता
प्रतापपुर/भाटपाररानी। खामपार क्षेत्र के छपिया बघेल स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। कवि मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के सच्चे पुजारी थे। वर्ष 1920 में असहयोग आंदोलन, 1930 में नमक आंदोलन व 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए बापू ने देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाई थी। अध्यक्षता कर रहे जटाशंकर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजीवन समाज के दबे-कुचले, असहाय लोगों की मदद करते हुए हिन्दू-मुस्लिम एकता को बनाए रखा। लोकगायक विनीत मिश्र, अंकित, सुबाष यादव, मुस्ताक अहमद ने बापू के जीवन आदर्शों पर गीत प्रस्तुत किया। प्रबंधक नरेंद्र ठाकुर ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान धर्मनाथ कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, शमशेर अली, खुर्शेद अंसारी, पीयूष मिश्र, अंशू ठाकुर आदि मौजूद रहे। बंगरूआ में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी राष्ट्रपिता को याद किया। जिला मंत्री जयप्रकाश यादव, नरेंद्रदेव, वैभव पांडेय, कविलास, बैरिस्टर, नवलबिहारी, रमाकांत कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे। खामपार थाना परिसर में थाना अध्यक्ष बृजेश मिश्रा की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed