{"_id":"6574bda566c97bc8e909c8a4","slug":"cold-increased-due-to-westerly-wind-mercury-dropped-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-14725-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पछुआ हवा के थपेड़ों बढ़ाई ठंड, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पछुआ हवा के थपेड़ों बढ़ाई ठंड, लुढ़का पारा
Sun, 10 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
दिन में हल्की धूप के बावजृूद गर्म कपड़ों में ही बाहर निकले लोग
देवरिया। जिले में मौसम ने शनिवार को भी कई रंग बदले। भोर में कोहरे था तो सुबह आठ बजे के बाद धूप खिल गई। हालांकि तेज पछुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान में एक एवं न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 27 एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह से ही धूप निकलने के बावजूद 21 किमी प्रति घंटे से चल रही पछुआ हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान ने बताया कि धूप खिलने के बाद भी अब धीरे-धीरे गलन बढ़ रही है। चक्रवाती तूफान की वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से यूपी व बिहार क्षेत्र में दो से तीन दिन में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगा। 15 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा। अभी जो ठंड लग रही है वह पश्चिमी से चलने वाली पछुआ हवाओं के चलते है।
-- -- -- --
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में बढ़े उल्टी, दस्त, सिरदर्द, बुखार के मरीज
देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अब उल्टी, दस्त, सिरदर्द, बुखार, बीपी, सांस के रोगी ज्यादा आ रहे हैं। सीएमएस डॉ.एचके मिश्र ने बताया कि ठंड बढ़ने से उल्टी, दस्त, बुखार, सिर में दर्द रहने के रोगियों की संख्या बढ़ी है। मौसम के रुख को देखते हुए ठंड से बचाव के हरसंभव उपाय अवश्य करें। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। गुनगुने पानी का ही मरीज सेवन करें।