{"_id":"6574bde11d46c3c5530deb76","slug":"co-arrived-to-investigate-the-inspector-who-asked-for-tv-gift-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14719-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टीवी गिफ्ट मांगने वाले इंस्पेक्टर की जांच करने पहुंचे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टीवी गिफ्ट मांगने वाले इंस्पेक्टर की जांच करने पहुंचे सीओ
Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। थाने पर फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित की मदद करने के एवज में इंस्पेक्टर की ओर से टीवी मांगने की शिकायत की जांच करने शनिवार को सीओ सिटी महुआडीह थाने पर पहुंचे। विवादित जमीन पर पहुंचकर सीओ ने दोनों पक्ष के लोगों से घटना की जानकारी ली।
महुआडीह गांव के मठिया टोला के रहने वाले धीरज सिंह का उनके पट्टीदार से जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार की रात को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर मौजूद धीरज सिंह के फूफा और उनके दामाद को थाने में बैठा लिया। एसपी से मिलकर दुकानदार ने इंस्पेक्टर पर मदद करने के लिए एलईडी टीवी की मांग करने वाले इंस्पेक्टर की शिकायत की। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी को जांच सौंपी।
जांच के लिए महुआडीह थाने पर पहुंचे सीओ सिटी ने इंस्पेक्टर से घटनाक्रम की जानकारी ली। विवादित जमीन पर पहुंचे सीओ ने दोनों पक्षों के अलावा आस-पास के लोगों से पूछताछ किए। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जिस जमीन का विवाद चल रहा है। मौके पर जाकर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली गई।