फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cm group marrige on 2 december

Deoria News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम दो को

Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
cm group marrige on 2 december
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम दो को
विज्ञापन

28 नवंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण, प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये व्यय होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह दो दिसंबर को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह दो दिसंबर को होगा।
योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की लड़कियों की शादी कराई जाएगी। उनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये होनी चाहिए। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन

विवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपये तथा 10 हजार रुपये की सामग्री जोड़े को उपहार में दिए जाएंगे। साथ ही छह हजार रुपये भोजन, टेंट आदि पर व्यय किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी हेतु 28 नवंबर तक अपना पंजीकरण, आवेदन-पत्र, ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति संबंधित बीडीओ कार्यालय एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्ति संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र आवेदन व लड़की का दो-दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, लड़की व लड़के का आधार कार्ड, कन्या के बैंक पासबुक की छायाप्रति, जाति एवं आय प्रमाणपत्र तहसील से जारी तथा लड़की एवं लड़के का उम्र प्रमाणपत्र के लिए शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचानपत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed