फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Class 4 student dies after being struck by lightning.

Deoria News: वज्रपात से कक्षा चार की छात्रा की मौत

Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Class 4 student dies after being struck by lightning.
खुखुंदू। मंगलवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात से चकिया शुक्ल गांव की 10 वर्षीय छात्रा मोहनी कुमारी की मौत हो गई। हादसे के समय वह सहेलियों के साथ बकरी चराने गई थी। वहीं, नरौली भिखम गांव में बिजली गिरने से दो भैंसों की भी मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई। चकिया शुक्ल निवासी अखिलेश प्रसाद की बेटी मोहनी कक्षा चार की छात्रा थी। स्कूल से घर लौटने के बाद वह सहेलियों के साथ बकरी चराने गई थी। बारिश के दौरान वज्रपात से वह झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पिपरी उर्फ बंदी निवासी ढीढी नोना की दो भैंसें नरौली भिखम में वज्रपात की चपेट में आकर मर गईं। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed