{"_id":"6aad7d81e55a35656a0958d6","slug":"class-11-student-collapses-suddenly-while-playing-at-school-dies-deoria-news-c-7-1-gkp1041-1455453-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल में खेलते समय अचानक गिरा 11वीं का छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल में खेलते समय अचानक गिरा 11वीं का छात्र, मौत
Fri, 18 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
आयुष की फाइल फोटो
देवरिया। सलेमपुर नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार दोपहर गेम पीरियड के दौरान खेलते समय 11वीं का छात्र अचानक गिर पड़ा। विद्यालय के कर्मचारी तत्काल उसे सीएचसी सलेमपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जयराम कौड़ियां निवासी नारायण का इकलौता पुत्र आयुष कुमार (16) शुक्रवार को विद्यालय पढ़ने गया था। स्कूल प्रशासन के मुताबिक, दोपहर में गेम पीरियड के दौरान वह अन्य छात्रों के साथ मैदान में खेल रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। यह देख साथी छात्रों ने शोर मचाया। विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंचा तो आयुष की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल विद्यालय के निजी वाहन से सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसके परिवार को सूचना दी। आयुष की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार सुबह आयुष को हल्का बुखार था। दवा खाने के बाद खुद को ठीक बताते हुए स्कूल चला गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आयुष के स्कूल के दोस्तों का कहना है कि गेम पीरियड में सब एक साथ मैदान में आए थे। वहां शार्ट रेस में कई छात्र हिस्सा ले रहे थे। आयुष ने भी रेस में हिस्सा लिया था। वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया। उसकी हालत देखकर अन्य छात्र घबरा गए। उधर, सलेमपुर सीएचसी के जनरल फिजिशियन डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।