फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   city need underground drain and cable

Deoria News: शहर में अंडरग्राउंड नाली और केबल लगे तो बचेगा रास्ता

Thu, 22 Feb 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
city need underground drain and cable
अबुबकर नगर ​स्थित शु मार्केट गली सकरी।संवाद
फोटो- पीडीएफ---
विज्ञापन

फोटो--शहर में 12 फीट के रास्ते में नाली और खंभा होने से फंस जा रहे हैं वाहन
पूरे शहर में आ रहे हैं रास्ते के विवाद, समस्या निपटाना बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में रास्ते की समस्या से जूझ रहे लोग अब सड़कों में अंडरग्राउंड नाली बनाने की मांग कर रहे हैं। जबकि केबल भी अंडरग्राउंड करने की मांग कर रहे हैं। यदि यह तरीका अपनाया गया तो संकरी सड़कों की चौड़ाई नाली और बिजली के पोल के कारण कम नहीं होगी। ज्यादातर सड़कों की पूरी चौड़ाई 12 फीट मिल जाएगी तो वाहनों को निकलने में आसानी होगी।
नगर पालिका परिषद देवरिया में जमीन के धंधेबाजों ने प्लॉटिंग के बाद पूरी जमीन की रजिस्ट्री की और रास्ता छोड़ने की जिम्मेदारी क्रेता पर डाल दी। रास्ते की जमीन नगर पालिका परिषद देवरिया को सौंपी जानी चाहिए। लगभग सभी प्लॉटिंग में 12 फीट के रास्ते की योजना बनाई गई है। कई क्षेत्रों में दोनों पक्षों ने रास्ते के लिए पर्याप्त जमीन नहीं छोड़ी है। जबकि दोनों पक्षों ने छह-छह फीट रास्ता छोड़ दिया है, वहां नाली और बिजली के खंभे से सड़क संकरी हो गई है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री में हुई चूक के कारण रास्ते के विवाद भी अधिक हैं। नगर पालिका परिषद में जनवरी में 19 और फरवरी में अब तक नौ शिकायतें आईजीआएस पर हुई हैं।
शहर की बजाजी गली में नाला निर्माण के दौरान ही सड़क के चौड़ीकरण पर चर्चा हो रही थी। बिजली के खंभे भी चौड़ाई कम कर रहे हैं, जबकि लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है। सभासद गौहर अली लोगों को समझा रहे थे कि नाली का लेवल सड़क के बराबर करके ढक दिया जाएगा। ताकि चौड़ाई कम न हो और असुविधा भी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शू मार्केट में भी सड़क संकरी होने का दर्द उभर रहा है। अधिवक्ता काजी अनवर जमाल ने कहा कि सड़क संकरी है और उसमें बिजली का खंभा है। जितनी सड़क बची है, उसमें चौड़ाई बचाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में सड़कें संकरी होने की समस्या है।
..तो घर भी बेचेंगे
शहर में रहने वाले गैस एजेंसी संचालक पीयूष मिश्रा ने कहा कि शहर के वार्डों में रास्ते की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। रास्ते की समस्या दूर नहीं हुई तो कुछ अपना बेचकर फिर बाहरी क्षेत्र में बसने को मजबूर होंगे। क्योंकि बहुत से ऐसे परिवार हैं, जिनके घर चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।

सभासदों की बात
इस शहर में अंडरग्राउंड नाली सबसे अच्छा विकल्प है। मैंने अपने वार्ड की सड़कों में अंडरग्राउंड नाली बनाने की स्वीकृति कराई है। बिजली के खंभ हटाना भी आवश्यक है, क्योंकि जिन लोगों ने मकान बना लिया है, वे चाहते हुए भी निर्माण पीछे नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि बीच का रास्ता निकाला जा रहा है।
-गौहर अली, सभासद वार्ड नंबर 29

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में अंडरग्राउंड नाली और केबल का मुद्दा उठाऊंगी। लोगों ने जब जमीन खरीदकर मकान बनाया तो रास्ता पर्याप्त दिख रहा था, लेकिन आबादी घनी हो गई तो किसी की दुकान, मकान के आगे दो पहिया वाहन खड़ा हो जाए तो चार पहिया निकलना मुश्किल हो जाता है।
-नगरा तब्बसुम, सभासद वार्ड नंबर 31

कोट
मैं भी महसूस कर रही हूं कि रास्ता एक बड़ी समस्या है। रास्ते की चौड़ाई बचाने के लिए अंडरग्राउंड नाली बनाई जाएगी और बिजली विभाग को भी पत्र लिखूंगी कि केबल अंडरग्राउंड करके खंभे हटाने का कार्य करें। लोगों से अपील है कि रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण न करें।

-अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, देवरिया

शहर की आवश्यकता के अनुसार कार्य कराया जाएगा। मैंने कुछ दिन पहले ही चार्ज लिया है। सड़कों में अंडरग्राउंड नाली बनाई जाएगी, जबकि ऐसे स्लैब बनाए जाएंगे ताकि सफाई भी हो जाए। नालियों की सफाई नहीं हो पाने की स्थिति में बरसात में दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है।
-अंकिता शुक्ला, ईओ नगर पालिका परिषद, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed