{"_id":"60fc5c558ebc3e58125b66bb","slug":"cib-caught-36-tickets-deoria-news-gkp4030865154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 36 रेल टिकट और प्रतिबंधित सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से 36 रेल टिकट और प्रतिबंधित सामान बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से 36 रेल टिकट और प्रतिबंधित सामान बरामद
भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को कुशीनगर जिले के एक दुकान में छापा मारा और एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। जांच में दुकान से 36 रेल टिकट और बड़ी संख्या में प्रतिबंधित समान बरामद किए गए। टीम ने दुकान संचालक पर केस दर्ज कराने के बाद जेल भेज दिया।
भटनी सीआईबी प्रभारी अरविंद राय और आरपीएफ निरीक्षक मुकेश सिंह टीम ने कुशीनगर में रेल टिकट की कालाबाजारी की सूचना मिली। टीम ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के गुंगवा बाजार स्थित माँ इन्फॉर्मेशन सेंटर में शनिवार को छापेमारी कर दुकान संचालक को गिरफ्तार किया। दुकान से मिले लाखों रुपये की 36 रेल टिकट और प्रतिबंधित समानों को सीआईबी ने जब्त कर लिया। दुकान संचालक सुनील कुमार मिश्र निवासी बसडीला थाना पटहेरवा के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुशीनगर में छापेमारी की गई। जिसमें एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।