{"_id":"6aad7ed1241bbd12d50c74ae","slug":"children-at-the-childrens-home-will-learn-computers-deoria-news-c-208-1-deo1042-192177-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बालगृह के बच्चे सीखेंगे कम्प्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बालगृह के बच्चे सीखेंगे कम्प्यूटर
Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय बाल गृह (बालक) का शुक्रवार को अनुश्रवण समिति ने औचक निरीक्षण किया। इसमें बालगृह के बच्चों ने कम्प्यूटर सीखने की इच्छा जताई। पर समिति ने कौशल विकास के तहत बालगृह में रह रहे बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कृष्ण तिवारी के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना द्वितीय और सिविल जज (जूडी) दीक्षा त्रिपाठी ने भोजन, भंडार कक्ष, अध्ययन कक्ष व परिसर की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान बच्चों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराने, समय-समय पर ताजे फल देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। रसोईया और अन्य कर्मचारियों के पांच माह से लंबित वेतन का नियमानुसार भुगतान कराने को भी कहा गया। आवासित बच्चों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण की इच्छा जताई। इस पर कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिलाने के लिए जिला परिवीक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समिति ने पठन-पाठन व्यवस्था को मजबूत करने तथा बाल गृह की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।