फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   child died due to drowned in trench

भाटपाररानी क्षेत्र के महुजा गांव में गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत

Tue, 17 Aug 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
child died due to drowned in trench
भाटपाररानी क्षेत्र के महुजा गांव में गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन

लार। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा गांव में दरवाजे पर खेल रहे डेढ़ वर्षीय बालक की पास के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद शव उतराता हुआ परिजनों ने देखा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा गांव के पीतांबर पांडेय का डेढ़ वर्षीय पुत्र हरिकिशन मां की गोद से उतरकर दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते हुए वह बगल में खोदे गए गड्ढे में डूब गया। घर के अंदर से निकली मां ने जब बेटे को नहीं देखा तो शोर मचाई। आवाज सुन आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। अनहोनी की आशंका जता ग्रामीण बच्चे को गड्ढे में ढूंढने लगे। काफी प्रयास के बाद भी उसका शव नहीं मिला। करीब तीन घंटे बाद उसका शव पानी में उतराया मिला। लोगों ने शव को बाहर निकाला और सीएचसी लार पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में मिलते ही कोहराम मच गया। बेटे की मौत से पिता पीताम्बर पांडेय और मां बदहवास हैं। भाटपाररानी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed