{"_id":"6a8c972f62c0e4e88309cb5a","slug":"chief-minister-to-visit-on-the-29th-will-gift-development-schemes-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1428519-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुख्यमंत्री 29 को आएंगे, देंगे विकास योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुख्यमंत्री 29 को आएंगे, देंगे विकास योजनाओं की सौगात
Tue, 25 Aug 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को देवरिया आएंगे। इस बार विकास कार्यों के सौगात मिलने की बारी सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र का है।
करीब दो महीने पहले सीएम ने बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब साढ़े चार सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी थी। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
देवरिया जिले से मुख्यमंत्री का गहरा नाता है। अक्सर ही वे किसी न किसी बड़े कार्यक्रम में इस जिले में आते रहते हैं। बीते मई में भीमपुर चौराहे के पास पथरदेवा और रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की सौगात दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद जून में बरांव से बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्याें की सौगत दी थी। तभी से सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बीच एक कार्यक्रम को लेकर चर्चा चल रही थी। सोमवार की देर शाम प्रशासन को इस कार्यक्रम की अनुमति मिल गई। इसके बाद डीएम और एसपी सलेमपुर पहुंचे और बीएन इंटर कॉलेज के बगल खाली मैदान का जायजा लिया।
अफसरों ने सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के मध्य किसी बड़े इंटर कालेज के बारे में जानकारी ली, जहां कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।